अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हेमा अखिल भारतीय महिला शक्ति एसोसिएशन भारत, अखिल भारतीय महिला शक्ति संघ भारत एवं रैपीडो के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन गीता पार्क किदवई नगर कानपुर में किया गया।
इस अवसर पर संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमा अनिल पटेल (समाज सुधारक) ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग, भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है, जो शरीर और आत्मा को संतुलित करता है।
रैपीडो कानपुर हेड सर्वेश मिश्रा ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “संस्था स्लम क्षेत्रों में जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए जो कार्य कर रही है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है।”
संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस सामाजिक सहयोग के लिए रैपीडो के संस्थापक को विशेष धन्यवाद दिया और कहा कि “राष्ट्रीय स्तर की तकनीकी कंपनी का सामाजिक सरोकार से जुड़ना एक सकारात्मक पहल है।”
ज्ञात हो कि हेमा अखिल भारतीय महिला शक्ति एसोसिएशन देश की एकमात्र पूर्ण महिला संगठन है, जिसके साथ करीब 8 लाख सक्रिय महिला कार्यकर्ता जुड़ी हुई हैं। संस्था कानपुर की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं में शामिल हं