Lucknow :उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर की बयानबाज़ी उन पर भारी पड़ गई है। उन्होंने हाल ही में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं को “गुंडा” कह दिया था, जिसके बाद संगठन के कार्यकर्ता भड़क उठे। गुरुवार देर रात बड़ी संख्या में ABVP कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में मंत्री ओपी राजभर के आवास पर धावा बोला और जमकर नारेबाजी की।
मंत्री ओपी राजभर कौन हैं?
ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री हैं। वे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। राजभर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं और कई बार विवादों में घिर चुके हैं।
Lucknow में ABVP का हंगामा
मंत्री राजभर द्वारा ABVP कार्यकर्ताओं को “गुंडा” कहे जाने के बाद में उनके सरकारी आवास पर गुरुवार रात को माहौल गर्म हो गया। करीब 9 बजे बड़ी संख्या में ABVP कार्यकर्ता वहां पहुंचे और आवास को घेर लिया। इस दौरान गेट पर चढ़ने की कोशिश,पुतला फूंका ,पथराव और चप्पलें फेंकने जैसी घटनाएं भी हुईं।
पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। कई कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की नेमप्लेट तक नोच दी। आखिरकार पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को काबू में किया।
डिप्टी सीएम का बयान
घटना के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने lucknow में घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया। उन्होंने कहा कि “हाथ-पैर तोड़ना किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है। ABVP एक संस्कारी संगठन है और पुलिस को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
“सोशल मीडिया पर ट्रेंड
सोशल मीडिया पर भी #OPRajbhar और #ABVP हैशटैग ट्रेंड करने लगे। कई यूजर्स ने मंत्री ओपी राजभर के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया और उनसे माफी की मांग की।
Read More———-https://vyomsamachar.com/?p=4107