घटना छिबरामऊ के ब्राहिमपुर पुलिया के पास हुई, चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
कन्नौज
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद में सोमवार सुबह हुए एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। एमएसए एजुकेशन सेंटर की एक स्कूल वैन बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी छिबरामऊ थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर पुलिया के पास एक तेज़ रफ्तार डंपर ने उसे सामने से रॉन्ग साइड से आ रही वैन में टक्कर मार दी। हादसे में 14 लोग घायल हो गए,जिसमें ड्राइवर सहित 13 बच्चे घायल हो गए । जिसमें 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है।
🔴 हादसा कैसे हुआ?
मौजूद लोगों के अनुसार, वैन में कुल 25 लोग सवार थे। सुबह करीब 9 बजे ब्राहिमपुर पुलिया के पास रॉन्ग साइड से आ रही वैन और सामने से आ रहे डंफर से टक्कर हो गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पलट गई और उसके इंजन से धुआं उठने लगा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
🚑 घायल बच्चों का उपचार जारी
14 लोग घायल: 13 छात्र और ड्राइवर
अन्य घायल छिबरामऊ CHC में भर्ती
डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
🏃♂️ डंपर चालक मौके से फरार, वाहन जब्त
जानकारी के अनुसार हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।
🤝 ग्रामीणों और कांवरियों ने निभाई ज़िम्मेदारी
हादसे के बाद कावर यात्रा पर निकले श्रद्धालु और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ लोग निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल तक भी लेकर गए।
🕵️♂️ पुलिस जांच और प्रशासन की प्रतिक्रिया
कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि घटना की पूरी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया,
“डंपर चालक की तलाश जारी है। स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।”
🏫 स्कूल प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में
घटना के कई घंटे बाद तक स्कूल प्रशासन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया। अभिभावकों ने वैन की तकनीकी स्थिति, चालक की दक्षता और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं। प्रशासन ने स्कूल वाहनों की जांच के आदेश दिए हैं।
⚠️ सवाल जो उठ रहे हैं:
क्या वैन फिटनेस पास थी?
चालक के पास वैध लाइसेंस था?
स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रहा है?
📌 निष्कर्ष:
कन्नौज की यह घटना बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। ज़रूरत है स्कूल प्रशासन, परिवहन विभाग और स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की, ताकि मासूम ज़िंदगियों को भविष्य में ऐसे हादसों से बचाया जा सके।
