Kanpur के रावतपुर थाने में हिरासत के दौरान एक युवक ने शुक्रवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिनेश उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक का शव बाथरूम में अंडरवियर की लास्टिक से लटकता मिला। घटना के बाद थाने में हड़कंप मच गया और भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई।
सुबह सात बजे मिली जानकारी

शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस कर्मियों ने देखा कि हिरासत में रखा गया युवक बाथरूम में मृत अवस्था में लटका है। तत्काल अधिकारियों को सूचना दी गई और वरिष्ठ अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने बताया— नशे का आदी था युवक
मृतक के परिजनों का कहना है कि गुड्डू लंबे समय से नशे का आदी था और आए दिन घर में विवाद करता था। बीते दिन उसने अपनी बुआ का गला दबाया था। इससे परेशान परिजनों ने खुद ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया था।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है कि हिरासत के दौरान इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थाने में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
हिरासत में आत्महत्या की इस घटना ने थानों की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस विभाग इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।
read more ————https://vyomsamachar.com/?p=4133